जांजगीर-चाम्पा

होली पर उपद्रव पड़ा भारी, पुलिस वाहनों पर पत्थरबाजी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा में होली के दौरान उपद्रव करने वालों पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। नवागढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान कुछ लोगों ने मुख्य मार्ग पर लकड़ी और पत्थर रखकर रास्ता जाम कर दिया था। जब पुलिस टीम रास्ते से अवरोध हटाने पहुंची, तभी छिपे हुए उपद्रवियों ने शासकीय वाहनों पर पत्थरबाजी शुरू कर दी, जिससे पुलिस वाहनों के सामने और पीछे के शीशे टूट गए।

Advertisement

घटना के बाद आरोपी मौके से भागने लगे, लेकिन पुलिस ने दौड़ाकर पांच युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर पत्थरबाजी और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने की बात कबूल की।

Advertisement

पुलिस ने अनीश यादव, साहिल यादव, राज कश्यप, सुखराम कश्यप और परमेश्वर यादव को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

Related Articles

Back to top button