जांजगीर-चाम्पा

मेले में बड़ा हादसा: आकाश झूला टूटा, 6 लोग गिरे, दो युवतियों की हालत नाजुक

जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण मेले से चिंताजनक खबर सामने आ रही है। मेले में मनोरंजन के लिए लगाए गए आकाश झूले के अचानक टूट जाने से बड़ा हादसा हो गया।हादसे के दौरान आकाश झूले पर सवार 6 लोग ऊंचाई से नीचे गिर पड़े, जिनमें 2 युवतियां और 1 महिला गंभीर रूप से घायल हो गई हैं।

Advertisement

ऊंचाई से गिरने के कारण तीनों को गंभीर चोटें आई हैं, वहीं 3 अन्य लोगों को भी चोटें लगी हैं।घटना के बाद मेले में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर एम्बुलेंस पहुंची, और सभी घायलों को तत्काल शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया

Advertisement

बताया जा रहा है कि गंभीर रूप से घायल दोनों युवतियां मलदा गांव से मेला घूमने आई थीं। घायलों की पहचान चंद्रकांता कश्यप और भूमिका कश्यप के रूप में हुई है। दोनों की हालत फिलहाल नाजुक बनी हुई है।फिलहाल पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं। सवाल यह भी उठ रहा है कि आखिर सुरक्षा मानकों की अनदेखी कैसे हुई और जिम्मेदार कौन है।

 

Related Articles

Back to top button