बिलासपुर

थाना परिसर में हंगामा: गवाहों को धमकी देने पर युवक गिरफ्तार, हिर्री पुलिस की त्वरित कार्रवाई

(धीरेंद्र मेहता) : बिलासपुर – हिर्री थाना क्षेत्र में मंगलवार को थाना परिसर के सामने हंगामे की स्थिति बन गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।मिली जानकारी के अनुसार, 03 मार्च 2026 को दोपहर लगभग 1:30 बजे ग्राम धौराभाठा में घटना सामने आई। शासन की ओर से थाना हिरी पुलिस ने मामला दर्ज किया है।बताया जा रहा है कि चंद्रिका घृतलहरे (उम्र 30 वर्ष), निवासी धौराभाठा, द्वारा थाना में एक लिखित आवेदन प्रस्तुत किया गया था। आवेदन की जांच के लिए संबंधित पक्षों को थाना बुलाया गया। इसी दौरान थाना परिसर के सामने अनावेदक द्वारा गवाहों के साथ वाद-विवाद किया गया और उन्हें देख लेने की धमकी दी गई।

Advertisement

पुलिस के अनुसार, समझाइश के बावजूद अनावेदक आक्रोशित हो गया और मारपीट पर उतारू हो गया। स्थिति को देखते हुए मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने संज्ञेय अपराध की आशंका के चलते तत्काल कार्रवाई की।पुलिस ने बताया कि शांति व्यवस्था भंग होने की संभावना को देखते हुए धारा 170 बीएनएसएस के तहत आरोपी को अभिरक्षा में लिया गया। गिरफ्तारी की सूचना उसके परिजनों को दे दी गई है। वहीं आरोपी के विरुद्ध धारा 126 एवं 135(3) के तहत भी कार्रवाई की जा रही है।गवाहों में विजय घृतलहरे, नारायण प्रसाद घृतलहरे, धारा सिंह मरावी एवं निरीक्षक रविशंकर तिवारी के नाम शामिल हैं।पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। मामले की आगे की जांच जारी है।

Advertisement

Related Articles

Back to top button