बिलासपुर

बिलासपुर में ट्रैफिक व्यवस्था नाकाम, प्रमुख चौक-चौराहों पर रोज लग रहा जाम

(भूपेन्द्र सिंह राठौर) : बिलासपुर – छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में ट्रैफिक व्यवस्था लगातार बिगड़ती नजर आ रही है। सुबह हो या शाम, शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर जाम आम बात हो गई है। बढ़ते वाहनों का दबाव और नियमों की अनदेखी से लोग रोजाना परेशान हो रहे हैं। शहर के व्यस्त इलाकों गोलबाजार, सदर बाजार, मगरपारा, लिंक रोड और मंगला चौक पर हर दिन लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं।

Advertisement

कई स्थानों पर लेफ्ट टर्न पर वाहन खड़े कर दिए जाते हैं, जिससे ट्रैफिक पूरी तरह बाधित हो जाता है। हेलमेट के बिना वाहन चलाना और नियमों का उल्लंघन भी जाम की बड़ी वजह बन रहा है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि समय-समय पर अभियान चलाकर चालानी कार्रवाई भी की जा रही है, लेकिन व्यवस्था तभी सुधरेगी जब नागरिक भी जिम्मेदारी निभाएंगे।

Advertisement

बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह ने कहा यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए हम लगातार प्रयास कर रहे हैं। कई जगहों पर डिवाइडर लगाए गए हैं ताकि ट्रैफिक सुगम हो सके। कुछ सड़कों को चौड़ा करने की योजना भी है। रिवर व्यू रोड को मंगला तक जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन आम जनता का सहयोग भी बेहद जरूरी है। लोग लेफ्ट टर्न खाली रखें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें।साफ है कि प्रशासन अपनी ओर से प्रयास कर रहा है, लेकिन ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जनता और पुलिस दोनों का समन्वय जरूरी है। बिलासपुर में जाम से राहत कब मिलेगी, यह आने वाला समय बताएगा।

 

Related Articles

Back to top button