बिलासपुर रेंज आईजी रामगोपाल गर्ग ने किया ध्वजारोहण….

(भूपेंद्र सिंह राठौर/जयेन्द्र गोले) : बिलासपुर – 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बिलासपुर रेंज पुलिस कार्यालय में गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रंगगोपाल गर्ग ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। राष्ट्रगान की गूंज के साथ पूरा पुलिस परिसर देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया।
ध्वजारोहण समारोह में बिलासपुर रेंज के सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारी, विभिन्न जिलों से आए वरिष्ठ अधिकारी तथा बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अनुशासन और एकता की झलक साफ दिखाई दी।
आईजी रंगगोपाल गर्ग ने इस अवसर पर सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान हमें कर्तव्य, अनुशासन और सेवा का मार्ग दिखाता है। पुलिस बल को जनता के विश्वास के साथ कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना होगा।
समारोह के अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इसके बाद मिष्ठान वितरण किया गया, जिसके साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।




