बिलासपुर

सरकंडा मुक्तिधाम उपकेंद्र में नया ट्रांसफार्मर शुरू, 6 हजार उपभोक्ताओं को मिलेगी बेहतर बिजली सुविधा

बिलासपुर – छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड ने सरकंडा मुक्तिधाम उपकेंद्र में अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर स्थापित कर उसे उर्जीकृत कर दिया है। इस पहल से करीब 6 हजार उपभोक्ताओं को बेहतर और निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिलेगी।

Advertisement

आगामी ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सरकंडा मुक्तिधाम स्थित 33/11 केवी उपकेंद्र में लगभग 69 लाख रुपए की लागत से 3.15 एमवीए क्षमता का अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है।

Advertisement

इस उर्जीकरण के बाद उपकेंद्र की कुल क्षमता 5 एमवीए से बढ़कर 8.15 एमवीए हो गई है।नगर संभाग-दो, नेहरू नगर अंतर्गत आने वाले सीपत चौक, वीआईपी कॉलोनी, बुधिया कॉम्प्लेक्स, चटर्जी गली, बंगाली पारा, जबड़ापारा, शिव हनुमान मंदिर, जैन मंदिर और महामाया चौक क्षेत्र के लगभग 6 हजार उपभोक्ताओं को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

 

बिलासपुर क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक ए.के. अम्बस्थ ने स्विच दबाकर नए ट्रांसफार्मर के माध्यम से विद्युत आपूर्ति प्रारंभ की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता और निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रहा है।अधिकारियों और तकनीकी टीम के समन्वय से यह कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया, जिसकी सराहना भी की गई।

Related Articles

Back to top button