बिलासपुर

मॉर्निंग वॉक कर रहे प्रॉपर्टी डीलर को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, CCTV में कैद हुआ हादसा

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर में मॉर्निंग वॉक पर निकले एक प्रॉपर्टी डीलर को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि युवक दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। दरअसल यह पूरी घटना उसालपुर स्मार्ट रोड की है, जहां रोज़ की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर रवि सिंह को पीछे से आ रही एक कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही रवि सिंह सड़क पर दूर जा गिरे।

Advertisement

हादसे के बाद कार चालक न तो रुका और न ही मदद की, बल्कि कार समेत मौके से फरार हो गया।
घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है,
जिसमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरह तेज रफ्तार कार सीधे रवि सिंह को टक्कर मारती है और चालक फरार हो जाता है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल रवि सिंह को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

Advertisement

यह पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर फरार कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हादसा तेज रफ्तार का नतीजा था या लापरवाही का। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button