बिलासपुर

गोविंदम पैलेस में गूंजेगी श्रीमद्भागवत कथा की दिव्य ध्वनि, 8 से 15 सितम्बर तक होगा भक्ति ज्ञान यज्ञ सप्ताह.

बिलासपुर – शहर में में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा भक्ति ज्ञान यज्ञ सप्ताह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह दिव्य कथा सोमवार 8 सितम्बर से सोमवार 15 सितम्बर 2025 तक गोविंदम पैलेस, रिंग रोड-2, बिलासपुर में संपन्न होगी।

Advertisement

व्यासपीठ पर विराजमान रहेंगे श्रद्धेय श्री गौरव कृष्ण गोस्वामी जी महाराज के परम कृपापात्र शिष्य, पं. श्री अमर कृष्ण जी महाराज (मठ मंदिर प्रमुख, विश्व हिन्दू परिषद, बिलासपुर), जो हरि कथा का मधुर रसपान कराते हुए श्रोताओं को भक्ति और ज्ञान की पावन धारा से अभिषिक्त करेंगे।

Advertisement

 

कार्यक्रम की शुरुआत 8 सितम्बर को दोपहर 2 बजे नर्मदा नगर से निकली भव्य कलश यात्रा से होगी। कथा का श्रवण प्रतिदिन सायं 3 बजे से श्रीहरि कृपा तक आयोजित होगा।

 

कथा सप्ताह के प्रमुख प्रसंग :

09 सितम्बर : कुरुक्षेत्र कथा, परीक्षित जन्म

10 सितम्बर : सृष्टि वर्णन, कपिल व ध्रुव चरित्र

11 सितम्बर : जडभरत, प्रह्लाद चरित्र, श्रीराम कथा, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

12 सितम्बर : श्रीकृष्ण बाल लीलाएं, माखन चोरी, गोवर्धन पूजा

13 सितम्बर : महारास लीला, कंस वध, उद्धव चरित्र, रुक्मिणी विवाह, गोकर्ण उपाख्यान

14 सितम्बर : सुदामा चरित्र, राजा परीक्षित मोक्ष, फूलों की होली महोत्सव

15 सितम्बर : हवन एवं पूर्णाहुति

 

आयोजक रीना-दिलीप खण्डेलवाल (श्री गणेश ज्वेलर्स, बिलासपुर) ने नगरवासियों से आग्रह किया है कि वे इस दिव्य कथा में सम्मिलित होकर श्रीहरि की कृपा एवं भक्ति रस का आनंद प्राप्त करें।

Related Articles

Back to top button