बिलासपुर

पंजीयन 255 क्विंटल का, खरीदी 46 क्विंटल की, किसान ने कलेक्ट्रेट में लगाई गुहार

बिलासपुर जिले के ग्राम नगोई से धान खरीदी व्यवस्था में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। तहसील बेलतरा, विकासखंड बिल्हा के किसान भानू प्रकाश शर्मा का आरोप है कि प्रशासनिक त्रुटि के चलते उनका धान समय पर और पूरी मात्रा में नहीं खरीदा जा रहा है। किसान ने 12 एकड़ 36 डिसमील भूमि के आधार पर 255.20 क्विंटल धान विक्रय के लिए शासकीय उपार्जन केंद्र नगोई में पंजीयन कराया था, जिस पर उन्हें सेवा सहकारी समिति से खाद, बीज और नगद मिलाकर 2 लाख 20 हजार 742 रुपये का ऋण भी प्रदान किया गया।

Advertisement

Advertisement

किसान के अनुसार 25 जनवरी 2026 को नोडल अधिकारी द्वारा किए गए भौतिक सत्यापन में गंभीर गलती हुई। सत्यापन के दौरान 255.20 क्विंटल के स्थान पर केवल 46.80 क्विंटल धान दर्ज कर दिया गया। जब किसान धान बेचने उपार्जन केंद्र पहुँचा तो उसे बताया गया कि टोकन के अनुसार केवल इसी मात्रा की खरीदी होगी।

इस गलती के चलते किसान की पूरी मेहनत और फसल अधर में लटक गई है।मामले से परेशान किसान ने कलेक्ट्रेट पहुँचकर कलेक्टर को आवेदन सौंपते हुए त्रुटि सुधार और संपूर्ण धान खरीदी की मांग की है।

Related Articles

Back to top button