बिलासपुर
शनिचरी बाजार में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख

बिलासपुर – मंगलवार रात शहर की सबसे भीड़भाड़ वाली शनिचरी मार्केट में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि बाजार की करीब 18 दुकानें देखते ही देखते जलकर खाक हो गईं।
जानकारी के मुताबिक, आग की शुरुआत एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से हुई, जिसने कुछ ही देर में आसपास की कॉस्मेटिक, जूता-चप्पल और आर्टिफिशियल ज्वेलरी की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया।
दुकानदारों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तेजी से फैलती आग के सामने वे बेबस नजर आए। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, जो राहत की बात है। हालांकि दुकानदारों को भारी नुकसान हुआ है, जिसका आंकलन फिलहाल किया जा रहा है। प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं।




