दुर्ग

लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान: एसपी ने 202 गुम मोबाइल लौटाए…..

दुर्ग पुलिस की एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए गुम हुए 202 मोबाइल फोन खोजकर बरामद किए हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान के तहत वर्ष 2023 से 2026 तक गुम मोबाइल से संबंधित आवेदनों का तकनीकी विश्लेषण कर यह कार्रवाई की गई। बरामद किए गए मोबाइल फोन विभिन्न कंपनियों के हैं, जिनकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 60 लाख रुपये बताई जा रही है।

Advertisement

एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम ने दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा और रायपुर क्षेत्रों से मोबाइल फोन तलाश कर बरामद किए। विधिवत सत्यापन के बाद ये सभी मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को वितरित किए जा रहे हैं। इस पूरी कार्रवाई में यूनिट के निरीक्षक प्रमोद कुमार सरिया के नेतृत्व में एसीयू टीम और संबंधित थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Advertisement

मोबाइल वितरण कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित नागरिकों को यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया और दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने की शपथ दिलाई। दुर्ग पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल गुम या चोरी होने की स्थिति में तत्काल थाना में रिपोर्ट दर्ज कराएं और CEIR पोर्टल पर अनिवार्य रूप से शिकायत दर्ज कर गुम मोबाइल की खोज और ब्लॉकिंग प्रक्रिया में सहयोग करें।

Related Articles

Back to top button