बिलासपुर

एसईसीएल के 3 कर्मियों को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई.

(दिलीप जगवानी) : बिलासपुर – एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर से सेवानिवृत्त होने वाले 3 कर्मियों को निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास के मुख्य आतिथ्य मे भावभीनी विदायी दी गई. विभिन्न विभागाध्यक्ष, श्रम संघ प्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें शुभकामनायें देकर दीर्घायु होने की कामना की. सेवानिवृत्ती पर शाल, श्रीफल, पुष्पहार से सम्मानित कर समस्त भुगतान का चेक प्रदान किया। सेवानिवृत्त होने वालों में उमेश कुमार गुप्ता वरीय प्रबंधक (खनन) भूमिगत खदान विभाग, प्रेम सिंह कालवी कार्यालय अधीक्षक ए-1 उत्खनन विभाग, अनिता कड़वे लिपिक ग्रेड-1 निदे. तक. (यो.परि.) सचिवालय शामिल रहे।

Advertisement

निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास ने अपने उद्बोधन में कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी-कर्मचारी अपनी कार्यकुशलता और समर्पण से एसईसीएल को सफलता की नई ऊँचाइयों तक लेकर गए हैं। उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। प्रबंधन ने सभी के उज्ज्वल भविष्य और सुखद पारिवारिक जीवन की कामना की।

Advertisement

सेवानिवृत्त अधिकारी और कर्मचारियों ने भी कम्पनी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि एसईसीएल में कार्य करना गौरव का विषय रहा। उन्होंने कहा कि यहाँ के अधिकारी और कर्मचारी कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करते हैं और किसी भी जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा से निभाते हैं।कार्यक्रम का संचालन एवं सेवानिवृत्त कर्मियों का परिचय उप प्रबंधक (राजभाषा) सविता निर्मलकर ने किया।

Related Articles

Back to top button