बिलासपुर
नानक राम खाटूजा बने मर्चेंट एसोसिएशन अध्यक्ष, व्यापारिक केंद्र के विकास के लिए एकजुटता का सन्देश

(दिलीप जगवानी) : बिलासपुर मर्चेंट एसोसिएशन व्यापार विहार के आगामी दो वर्षों के नये कार्यकाल की पहली आमसभा हुई. बैठक में मनोनीत अध्यक्ष नानकराम खटूजा ने अपनी नयी कार्यकारणी की घोषणा करते हुए सभी सदस्यों के प्रति आभार जताया और निरंतर सहयोग माँगा. उन्होंने व्यापारिक केंद्र के विकास के लिए एकजुटता का सन्देश दिया.

मर्चेंट एसोसिएशन के पदाधिकारियों और कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को बधाई दी. व्यापार विहार थोक बाजार के विकास के लिए उनसे सार्थक पहल करने कहा.अध्यक्ष नानक राम खाटूजा ने अपने उद्बोधन मे विश्वास दिलाया कि वे व्यापार विहार के हर समस्या के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे. मर्चेंट एसोसिएशन को परिवार मानकर सभी परिस्थितियों मे साथ मिलकर कार्य करने का वादा किया.




