बिलासपुर

नाबालिग कार चालक ने दो बाइक को मारी टक्कर, 5 युवक गंभीर

(भूपेन्द्र सिंह राठौर) : बिलासपुर में देर रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक नाबालिग कार चालक ने दो बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।यह हादसा बिलासपुर के तिफरा स्थित डीपीएस स्कूल के सामने शनिवार रात करीब एक बजे हुआ।

Advertisement

तेज रफ्तार कार ने पहले एक बाइक को टक्कर मारी और फिर दूसरी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।प्राथमिक जांच में सामने आया है कि कार चालक नाबालिग था।

Advertisement

हादसे के बाद कार से उतरकर भागते हुए नाबालिग का वीडियो भी किसी राहगीर ने बना लिया, जो अब सामने आया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह भी देखा जा रहा है कि नाबालिग के हाथ में कार कैसे पहुंची।

Related Articles

Back to top button