विकसित भारत ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की की विस्तृत जानकारी दी गई.

(दिलीप जगवानी) : बिलासपुर – जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी की अध्यक्षता में सामान्य सभा,सामान्य प्रशासन की बैठक में VB GRAMG के संबंध में समस्त सम्माननीय जनप्रतिनिधियों को जानकारी दी गई जिसमे मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप अग्रवाल, सभी सभापति, ज़िला पंचायत सदस्य एवं संबंधित विभाग के अधिकारी,कर्मचारी उपस्थित थे.
VB GRAMG के संबंध में दी गई जानकारी निम्नानुसार है
1. 125 दिन के रोजगार की गौरेंटी
2. बेरोजगारी भत्ते का प्रावधान
3. समय पर मजदूरी भुगतान
4. ग्राम सभा द्वारा विकसित ग्राम पंचायत योजना
5. 4 फोकस बिन्दु ; जल सुरक्षा संबंधी कार्यों को बढ़ावा, मूलभूत ग्रामीण अवसंरचना का विकास, आजीविका के अवसर, अनुकूलन क्षमता का विकास
6. विभिन्न विभागों के साथअभिसरण के तहत कार्य
7. AI तकनीकी से क्रियान्वयन.
सभी बिंदुओं का ध्यान रखते हुए इसका पालन कर योजना की क्रियान्वयन में समन्वय बिठाकर कार्य करने कहा गया है.




