बिलासपुर

लोकस्वर की खबर का असर : केंद्रीय जेल पहुँचे कलेक्टर-एसपी, कैंटीन मामले में अधीक्षक से मांगी रिपोर्ट…..

(आशीष मौर्य के साथ प्रदीप भोई) : बिलासपुर – सीसीएन लोकस्वर टीवी न्यूज़ चैनल की खबर का असर हुआ है, कलेक्टर एसपी सहित प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने बिलासपुर केंद्रीय जेल का औचक निरीक्षण किया. लगातार मिल रही शिकायतों के बाद कलेक्टर ने एसपी के साथ मिलकर जेल के सभी बैरको का निरीक्षण किया और कैदियों से भी बातचीत की. वही कैंटीन में हुई वित्तीय गड़बड़ी के मामले में कलेक्टर ने जेल अधीक्षक से रिपोर्ट मांगी है.

Advertisement

मालूम कि सीसीएन लोकस्वर टीवी न्यूज़ चैनल ने कैंटीन संचालन को लेकर बड़ा खुलासा किया था. जेल के तत्कालीन अधीक्षक और जेलर के द्वारा कैंटीन से प्राप्त लाभांश राशि मे भारी गड़बड़ी की गई थी.

Advertisement
अवनीश शरण (कलेक्टर, बिलासपुर)

खुलासा करने के बाद कलेक्टर अवनीश कुमार शरण ने मामले मे संज्ञान में लेते हुए जेल अधीक्षक से रिपोर्ट मांगी है. निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, कोतवाली सीएसपी, एसडीम बिलासपुर सहित अधिकारी मौजूद रहे.

Related Articles

Back to top button