बिलासपुर

लोकस्वर के साथ रामा मैग्नेटो मॉल में सजेगा रनवे सीजन 5

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर के फैशन और टैलेंट का सबसे बड़ा मंच एक बार फिर तैयार है! रामा मैग्नेटो मॉल में 13 तारीख को होने जा रहा है रनवे सीजन 5 और इस बार अंदाज़ होगा पहले से भी ज्यादा ग्रैंड! पिछले चार सीजन की शानदार सफलता के बाद, इस बार 36 बडिंग मॉडल्स को दिया जा रहा है एक बड़ा प्लेटफॉर्म।

Advertisement

ऐसे प्रतिभाशाली लड़के-लड़कियां जिन्हें अब तक सही मंच नहीं मिला, उन्हें यहां प्रोफेशनल ग्रूमिंग सेशन, एक्सपर्ट वर्कशॉप्स और लाइव स्टेज एक्सपीरियंस दिया जा रहा है। बिलासपुर,रायपुर, अंबिकापुर कोरबा, चांपा और छत्तीसगढ़ के कई शहरों से आए कंटेस्टेंट्स पिछले एक हफ्ते से कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इस सीजन में कुल 9 राउंड्स होंगे, जहां टैलेंट, कॉन्फिडेंस और स्टाइल का शानदार मुकाबला देखने को मिलेगा।

Advertisement

इस भव्य आयोजन के मीडिया पार्टनर हैं लोकस्वर, जो इस पूरे इवेंट की हर खास झलक आप तक पहुंचाएगा। तो बिलासपुर और आसपास के सभी लोगों से अपील है 13 तारीख को रामा मैग्नेटो मॉल ज़रूर आइए, प्रतिभाओं का उत्साह बढ़ाइए और इस शानदार फैशन फेस्ट का हिस्सा बनिए। रनवे सीजन 5… जहां सपनों को मिलता है असली मंच!

Related Articles

Back to top button