रायपुर

तेज रफ्तार का कहर, नशे में बाइक चला रहे तीन युवक गंभीर रूप से घायल

राजधानी रायपुर से एक बार फिर तेज रफ्तार और नशे में वाहन चलाने का खतरनाक मामला सामने आया है। राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में बीती रात एक बाइक हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसा पीडब्ल्यूडी ब्रिज पर उस वक्त हुआ, जब तीन युवक एक ही बाइक पर सवार होकर तेज रफ्तार में जा रहे थे। बताया जा रहा है कि तीनों युवक नशे की हालत में थे, इसी दौरान बाइक चालक का संतुलन बिगड़ा और बाइक सड़क किनारे डिवाइडर से जा टकराई।

Advertisement

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवकों को गंभीर चोटें आईं। एक युवक के दोनों पैरों में गंभीर फ्रैक्चर बताया जा रहा है, जबकि अन्य दो युवक भी बुरी तरह घायल हैं।सूचना मिलते ही राजेंद्र नगर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल उपचार के लिए मेकाहारा अस्पताल पहुंचाया, जहां तीनों का इलाज जारी है और हालत गंभीर बनी हुई है।

Advertisement

राजेंद्र नगर थाना प्रभारी नरेंद्र मिश्रा के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तीनों युवक नशे की हालत में बाइक चला रहे थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि नशे में और तेज रफ्तार में वाहन चलाने से बचें, क्योंकि यह न सिर्फ खुद की बल्कि दूसरों की जान के लिए भी खतरा है।

 

Related Articles

Back to top button