रायपुर

रायपुर में हेरोईन तस्करी का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.20 लाख का माल जब्त

रायपुर पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र के काशीनगर स्थित मुक्ति धाम के पास से तीन युवकों को प्रतिबंधित मादक पदार्थ हेरोईन (चिट्टा) के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

Advertisement

 

Advertisement

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6.30 ग्राम हेरोईन, तीन मोबाइल फोन, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू और बिक्री की रकम जब्त की है। जब्त सामान की कुल कीमत लगभग 1 लाख 20 हजार रुपए आंकी गई है।

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अर्पित लाल मरकाम, मनीष राजपाल और नयन भाटिया के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

 

इस पूरी कार्रवाई में एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट और तेलीबांधा थाना पुलिस की संयुक्त टीम शामिल रही। वरिष्ठ अधिकारियों ने इसे नशे के नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता बताया है।

Related Articles

Back to top button