रायपुर
पुलिस विभाग में बड़ी संख्या में तबादला, कई थानों के प्रभारी बदले….

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह ने पुलिस कार्य अधिनियम के तहत तबादला आदेश जारी किया है, जारी आदेश के अनुसार तीन वर्षों से एक ही थाने में पदस्थ उप निरीक्षकों और सहायक उप निरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। तबादला सूची में 4 थाना प्रभारी, 18 उप निरीक्षक और 37 सहायक उप निरीक्षक शामिल हैं।पुलिस प्रशासन का कहना है कि यह निर्णय विभागीय पारदर्शिता, कार्यकुशलता और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से लिया गया है।
तबादला आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा और सभी अधिकारियों को शीघ्र नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।रायपुर पुलिस में हुए इस फेरबदल को प्रशासनिक दृष्टि से अहम कदम माना जा रहा है।





