रायपुर
बेटे ने हसिया से की पिता की हत्या….

राजधानी रायपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र में बेटे ने ही अपने पिता की हत्या कर दी। आरोपी बेटे राहुल साहू ने गुस्से में आकर हसिया से वार कर अपने पिता संतोष साहू की जान ले ली।
बताया जा रहा है कि राहुल साहू द्वारा बाइक खरीदने से नाराज पिता ने बाइक में तोड़फोड़ कर दी थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक हो गया। जानकारी के अनुसार पिता अक्सर बेटे से पैसों की मांग करता था और इसी को लेकर घर में तनाव बना रहता था।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बेटे राहुल साहू को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।



