कोरबा

तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाईक को मारी ठोकर, युवक की मौत…

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : कोरबा जिले में सड़क हादसों का सिलसिला लगातार जारी है। तेज रफ्तार, ट्रैफिक नियमों की अनदेखी और खराब सड़कों की वजह से रोज़ाना लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं। ताज़ा मामला डूमर कछार चौक से दीपका मार्ग का है, जहां एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

Advertisement

डूमर कछार चौक से दीपका मार्ग पर भीनं सनिया जंगल के पास करतली निवासी दो युवक बाइक से दीपका की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement

कोरबा जिले में इन दिनों सड़क दुर्घटनाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। ओवरस्पीड, हेलमेट न पहनना, ट्रैफिक नियमों की अनदेखी और रॉन्ग साइड ड्राइविंग हादसों की मुख्य वजह बन रही है।

 

Related Articles

Back to top button