कोरबा
BREAKING : दीवार गिरने से 3 मजदूरों के मौत की खबर, कई मजदूर घायल

कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम लखनपुर बरभाठा स्थित न्यू वैष्णवी राइस मिल में बड़ा हादसा हो गया। मिल की दीवार अचानक गिरने से 3 मजदूरों की मौके पर ही मौत की जानकारी सामने आई है, जबकि करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और कर्मचारियों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मजदूर काम कर रहे थे, तभी अचानक दीवार गिर गई। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।




