बिलासपुर

भारत को परम् वैभव के शिखर पर ले जाना हमारा लक्ष्य : विधायक सुशांत शुक्ला

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर जिला ग्रामीण की ओर से आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत युवामोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि “भारत को परम् वैभव के शिखर पर पहुँचाना हमारा लक्ष्य है।”

Advertisement

विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि देश का युवा आत्मनिर्भर बनेगा तभी विकसित राष्ट्र का संकल्प पूरा हो सकेगा। उन्होंने सरकारी नौकरियों को ही रोजगार का माध्यम मानने की पुरानी मानसिकता पर प्रहार करते हुए कहा कि यह सोच अंग्रेजों की शिक्षा नीति का दुष्प्रभाव है, जिससे बाहर आने की जरूरत है।

Advertisement

उन्होंने बताया कि 1100 वर्ष पहले वैश्विक अर्थव्यवस्था में भारत का योगदान 40% तक था, जो लम्बी गुलामी के कारण घटकर 2% तक रह गया। अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रवादी सरकार के चलते भारत को पुनः वैभवशाली स्थान पर पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला ग्रामीण प्रभारी प्रबल प्रताप जूदेव ने कहा कि पार्टी की योजनाओं को जमीन तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है। देश की पहचान यंगिस्तान के रूप में होती है, और युवा ही राष्ट्र का भविष्य तय करते हैं।

वहीं, जिला मंत्री निखिल केशरवानी ने कहा कि पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को युवामोर्चा कार्यकर्ताओं को समर्पण और सच्ची निष्ठा के साथ निभाना होगा। बैठक में जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल का भी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

युवामोर्चा की इस बैठक में आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने तथा रोजगार सृजन से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

Related Articles

Back to top button