बिलासपुर

बारिश के बीच पुलिस की सख्ती, नदी-नाले, डैम और जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने पर होगी कार्रवाई

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते नदी-नाले, डैम और जलभराव वाले इलाकों में पानी का स्तर तेजी से बढ़ रहा है। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में हालात को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने लोगों के लिए सख्त चेतावनी जारी की है। प्रशासन ने साफ कहा है कि प्रतिबंधित और खतरनाक स्थानों पर जाने या सेल्फी और वीडियो बनाने के लिए जान जोखिम में डालने वालों के खिलाफ पुलिस नियमानुसार कार्रवाई करेगी।

Advertisement

लगातार बारिश के कारण जिले के कई नदी-नाले, डैम और जलभराव वाले क्षेत्रों में पानी तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे स्थानों पर तेज बहाव और अचानक जलस्तर बढ़ने का खतरा बना हुआ है। इसके बावजूद कई लोग नदी-नालों और डैम के किनारे पहुंचकर वीडियो बनाने और सेल्फी लेने का जोखिम उठाते हैं, जो कभी भी हादसे का कारण बन सकता है। इसी को देखते हुए बिलासपुर पुलिस और जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रतिबंधित या खतरनाक क्षेत्र में प्रवेश न करें। यदि कोई व्यक्ति चेतावनी के बावजूद सुरक्षा व्यवस्था का उल्लंघन करता है या प्रतिबंधित स्थानों पर जाता हुआ पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार पुलिस कार्रवाई की जाएगी। एएसपी ग्रामीण मधुलिका सिंह ने बताया लगातार बारिश के कारण नदी-नाले, डैम और जलभराव वाले क्षेत्रों में पानी का स्तर बढ़ रहा है। आमजन से अपील है कि ऐसे स्थानों पर न जाएं और अपनी जान जोखिम में न डालें। यदि कोई व्यक्ति चेतावनी के बावजूद प्रतिबंधित क्षेत्रों में प्रवेश करता है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

पुलिस और प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि अफवाहों से बचें, मौसम और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें तथा बच्चों और युवाओं को भी नदी-नालों और डैम के आसपास जाने से रोकें। प्रशासन का कहना है कि थोड़ी सी लापरवाही बड़ी दुर्घटना में बदल सकती है, इसलिए सतर्क रहें और सुरक्षित रहें।

Related Articles

Back to top button