बिलासपुर

स्वतंत्रता दिवस : हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी

(धीरेंद्र मेहता) : बिलासपुर – पूरे देश सहित छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बिलासपुर स्थित छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय परिसर में विशेष आयोजन किया गया, जहां माननीय मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वतंत्रता दिवस का शुभारंभ किया।

Advertisement

 

Advertisement

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई, जिसके बाद मुख्य न्यायाधीश ने गरिमामय वातावरण में ध्वजारोहण किया। इसके उपरांत उन्होंने पुलिस बल और परेड दस्ते की सलामी ली। इस मौके पर उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, वरिष्ठ अधिकारी, अधिवक्ता, न्यायालय कर्मचारी और अन्य गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

अपने उद्बोधन में मुख्य न्यायाधीश ने देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले अमर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि आज का दिन हमें उन महान वीरों के संघर्ष और त्याग की याद दिलाता है। उन्होंने सभी को एकजुट होकर देश की एकता, अखंडता और समृद्धि के लिए कार्य करने का आह्वान किया।

 

मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती और न्याय व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण में प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी अहम है। उन्होंने न्यायपालिका की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि संविधान की गरिमा बनाए रखना हम सबका कर्तव्य है।

 

अंत में उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का समापन ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों के साथ हुआ।

 

Related Articles

Back to top button