जांजगीर-चाम्पा

अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस पर छात्रा बनी 15 मिनट की SP,  बच्चों की सुरक्षा को लेकर जारी किए दो अहम आदेश…..  

अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस पर जांजगीर–चांपा में अनोखी पहल देखने को मिली। कक्षा 12 की छात्रा संतोषी धीवर ने 15 मिनट के लिए जिला पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी संभाली और दो महत्वपूर्ण आदेश जारी किए।

Advertisement

SP की भूमिका निभाते हुए संतोषी धीवर ने पहला आदेश स्कूल और कॉलेजों के आसपास स्थित पान ठेला और गुमटियों को 100 से बढ़ाकर 200 मीटर की दूरी पर संचालित करने का दिया, ताकि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Advertisement

दूसरे आदेश में उन्होंने पुलिस लाइन में रखी दो शासकीय मोटरसाइकिलों की नीलामी प्रक्रिया को IG कार्यालय भेजने के लिए पत्र पर हस्ताक्षर किए।

इस मौके पर DSP कविता ठाकुर और CSP योगिताबाली खापर्डे ने जिले में साइबर सुरक्षा, महिला-शिशु संरक्षण और ट्रैफिक शाखा द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी भी दी।

बाल अधिकारों और सुरक्षा के संदेश के साथ हर साल 20 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस मनाया जाता है। जांजगीर की यह पहल बच्चों में जागरूकता और जिम्मेदारी को बढ़ावा देने का एक सार्थक प्रयास है।

Related Articles

Back to top button