छत्तीसगढ़
CGPSC ब्रेकिंग: 2024 की मेरिट लिस्ट जारी, देवेश प्रसाद साहू राज्य में टॉपर, टॉप-10 में 8 लड़के और 2 लड़कियों ने बनाई जगह

रायपुर – CGPSC परीक्षा-2024 की मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के अंकों के आधार पर तैयार इस लिस्ट में दुर्ग के देवेश प्रसाद साहू ने 773.5 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया है।
CGPSC द्वारा जारी स्पष्टीकरण में स्पष्ट किया गया है कि यह केवल मेरिट लिस्ट है, चयन सूची नहीं। आयोग ने बताया कि आगे अभ्यर्थियों के अग्रमान्यता पत्रक और मेरिट क्रम के आधार पर पदों का आबंटन किया जाएगा।आबंटन की प्रक्रिया पूरी होते ही अंतिम चयन सूची अलग से जारी की जाएगी।
टॉप-10 की बात करें तो—
- देवेश प्रसाद साहू प्रथम
- स्वप्निल वर्मा दूसरे
- यशवंत देवांगन तीसरे
- पोलेश्वर साहू चौथे
- पारस शर्मा पाँचवें
- सताक्षी पांडेय छठवें
- अंकुश बनर्जी सातवें
- सृष्टि गुप्ता आठवें
- प्रशांत वर्मा नौवें
- सागर वर्मा दसवें स्थान पर रहे.




