जांजगीर-चाम्पा

पुलिस का ट्रैफिक नियम उल्लंघन करने वालों पर ताबड़तोड़ एक्शन : बुलेट में प्रेशर हॉर्न, नो-एंट्री में ट्रक और बिना हेलमेट वालों पर हुई कार्रवाई

 

Advertisement

जांजगीर-चांपा जिले में सड़क सुरक्षा और ध्वनि प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने एक विशेष अभियान छेड़ा है। बुलेट मोटरसाइकिल में प्रेशर हॉर्न और मोडिफाइड साइलेंसर लगाने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है।

Advertisement

यातायात पुलिस ने 8 वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई कर उनके प्रेशर हॉर्न और मोडिफाइड साइलेंसर को निकलवाया। वहीं थाना पामगढ़ के सहसा मोड़ में नो एंट्री का उल्लंघन करते 2 ट्रक चालकों से 2500-2500 रुपये और एक ट्रक चालक से परमिट शर्तों के उल्लंघन पर 5000 रुपये का जुर्माना वसूलते हुए सख्त कदम उठाए गए हैं।

साथ ही ट्रिपल सवारी, बिना हेलमेट, तेज रफ्तार और बिना सीट बेल्ट जैसे यातायात नियमों के उल्लंघन पर 78 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। यह अभियान एसपी विजय कुमार पांडे (IPS) के निर्देशन और एएसपी यातायात उदयन बेहार के नेतृत्व में चलाया गया, जिसमें निरीक्षक सुभाष चौबे सहित पुलिस टीम का अहम योगदान रहा।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है— शराब या नशे में वाहन न चलाएं, ट्रिपल सवारी से बचें, नियमों का पालन करें और नाबालिगों को वाहन न सौंपें।

 

Related Articles

Back to top button