नो एंट्री में घुसने वालों पर पुलिस की कार्रवाई, 15 वाहन चालकों से वसूला जुर्माना

जांजगीर-चाम्पा – नो एंट्री जोन में भारी वाहनों के प्रवेश को लेकर यातायात पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए एक ही दिन में 15 वाहन चालकों पर कार्रवाई की है, दरअसल, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडे (IPS) के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात उदयन बेहार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर जिले के अलग-अलग इलाकों में वाहन चेकिंग की, जिसमें नो एंट्री जोन में प्रवेश करने वाले 15 भारी वाहनों के चालकों के खिलाफ मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई और कुल 37,500 रुपये का समन शुल्क वसूला गया।पुलिस का कहना है कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए ऐसे उल्लंघन पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे नो एंट्री का उल्लंघन न करें, शराब पीकर वाहन न चलाएं, तेज गति से गाड़ी न दौड़ाएं और नाबालिगों को वाहन चलाने न दें।सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने और हादसों को रोकने के लिए जांजगीर यातायात पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।




