जांजगीर-चाम्पा

जिला अस्पताल से फरार विचाराधीन बंदी की तलाश में जुटी पुलिस….

 

Advertisement

जांजगीर-चांपा जिला अस्पताल से फरार विचाराधीन बंदी पंचराम निषाद की तलाश में पुलिस ने सघन अभियान शुरू कर दिया है। आरोपी धोखाधड़ी के मामले में नवागढ़ पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था और न्यायिक रिमांड पर जिला जेल खोखरा में निरुद्ध था। इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल लाया गया था, जहां आज सुबह करीब 10 बजे वह जेल प्रहरी को चकमा देकर फरार हो गया।

Advertisement

घटना के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिले की सीमाओं पर नाकाबंदी की गई है और फरार बंदी की तलाश में कई टीमें गठित कर शक्ति, रायगढ़ और महासमुंद की ओर बल रवाना किया गया है। साथ ही GRP और RPF को भी अलर्ट किया गया है और रेलवे स्टेशनों पर सघन जांच जारी है।

प्रारंभिक जांच में जेल प्रहरी की लापरवाही सामने आने पर उसे निलंबित कर दिया गया है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि फरार बंदी पंचराम निषाद के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत नजदीकी थाने या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दें।

Related Articles

Back to top button