बिलासपुर

मस्तुरी शूटआउट केस में बिलासपुर पुलिस का बड़ा खुलासा, दो और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 9 की गिरफ्तारी.

बिलासपुर पुलिस ने मस्तुरी शूटआउट मामले में एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही इस सनसनीखेज वारदात में अब तक कुल 9 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

Advertisement

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस ऑपरेशन में पुलिस ने देवेश सुमन उर्फ निक्कु सुमन और अकबर खान को गिरफ्तार किया है। दोनों को आज न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Advertisement

इससे पहले गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी विश्वजीत अनंत और उसके साथियों से पूछताछ के दौरान पुलिस ने 01 देशी पिस्टल, 01 कट्टा और 01 जिंदा कारतूस बरामद किए थे। अब तक पुलिस ने कुल 3 देशी पिस्टल, 2 कट्टा, 6 मैगजीन, 5 जिंदा कारतूस, 13 खाली खोखे और 5 मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

जांच में सामने आया है कि नितेश सिंह और विश्वजीत अनंत के बीच जमीन विवाद और राजनीतिक वर्चस्व को लेकर लंबे समय से रंजिश चल रही थी। इसी दुश्मनी के चलते आरोपी पक्ष ने 28 अक्टूबर की शाम मस्तुरी जनपद कार्यालय के पास घात लगाकर फायरिंग की, जिसमें नितेश सिंह के साथी राजू सिंह और चंद्रभान सिंह घायल हुए थे।

 

पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालकर घटनास्थल तक पहुंचने वाले हर सुराग को जोड़ा और 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपियों को दबोच लिया। अब गिरफ्तार दोनों नए आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने महत्वपूर्ण सबूत बरामद किए हैं।

 

एसएसपी रजनेश सिंह ने कहा कि – “घटना में शामिल हर व्यक्ति को चिन्हांकित किया जा रहा है। अपराधियों के खिलाफ संगठित अपराध की धारा 111 बी.एन.एस. जोड़कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button