बिलासपुर

हाईवा ने बाईक सवार युवक को मारी ठोकर, हुई मौत….हाईवा चालक गिरफ्तार

Advertisement

बिलासपुर – रविवार की रात नेहरू चौक में हाइवा ने बाइक सवार युवक को अपने चपेट में ले लिया जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गयी।

Advertisement

आप को बता दे की रविवार की रात करीब बारह से साढ़े बारह बजे के बीच शहर के बीच नेहरू चौक पर हाइवा चालक ने लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए स्कूटी सवार युवराज यादव उम्र करीब 23 वर्ष निवासी चौबे कॉलोनी सरकंडा को ठोकर मार दी,ठोकर इतनी जबरदस्त थी की नेहरू चौक से युवक की स्कूटी को हाइवा चालक ने कलेक्ट्रेट के गेट तक घसीटते हुए ले गया।जिसके बाद चौक पर खड़ी 112 की टीम ने हाइवा चालक को पीछा कर पकड़ लिया जिसे सिविल लाइन थाना के सुपुर्द कर दिया गया है।

वही जानकारों की माने तो इस दर्दनाक सड़क दुर्घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी।सिविल लाइन पुलिस ने हाइवा चालक को गिरफ्तार कर लिया है वही हाइवा को भी जप्त कर अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में ले लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button