देश

आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भगदड़, 10 लोगों की मौत

 

Advertisement

श्रीकाकुलम: आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के काशीबुग्गा स्थित वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में देवोत्थानी एकादशी के अवसर पर भगदड़ मच गई। मंदिर परिसर में अचानक से श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ गई, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहीं मंदिर में भगदड़ मचने से कम से कम 10 श्रद्धालुओं की मौत होने की सूचना मिल रही है। इसके अलावा अभी कई लोगों के घायल होने की भी जानकारी सामने आ रही है।

Advertisement

घायलों और मृतकों की संख्या के बारे में स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। कुछ घायलों की हालत गंभीर है, जिस वजह से मृतकों का आंकड़ा और अधिक बढ़ सकता है। फिलहाल मौके पर एम्बुलेंस भी पहुंच गई हैं और घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

मौके पर पुलिस की टीम भी पहुंच गई है। राहत और बचाव का काम किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक मंदिर को करीब चार साल पहले ही मुकुंद पांडा नाम के भक्त ने बनाया शुरू किया था, जिसे कुछ महीनों पहले ही खोला गया था। फिलहाल मिल रही जानकारी के मुताबिक मंदिर पहली मंजिल पर है और सीढ़ियों के आसपास एक व्यक्ति रेलिंग टूटने से गिर पड़ा और भगदड़ मच गई।

Related Articles

Back to top button