बिलासपुर

43 घंटे बाद मिला तीन वर्षीय मासूम तेजस का शव

बिलासपुर के सीपत थाना क्षेत्र में हरेली पर्व के दिन एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। दर्शन कर लौट रही एक वेगनआर कार तेज बहाव वाले तुंगन नाले में बह गई।कार में 9 लोग सवार थे, जिनमें से आठ को बचा लिया गया, लेकिन तीन वर्षीय तेजस साहू पानी की धार में बह गया।43 घंटे की रेस्क्यू कार्रवाई के बाद तेजस का शव शनिवार को घटनास्थल से 500 मीटर दूर झाड़ियों में फंसा मिला। शव SDRF और ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया।

Advertisement

 

Advertisement

स्थानीयों का आरोप है कि 90 के दशक में बना यह पुल आज भी बिना रेलिंग और चेतावनी बोर्ड के ही है। हादसे के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और उन्होंने प्रशासन की घोर लापरवाही पर सवाल उठाए हैं. ग्रामीणों की मांग है कि इस जानलेवा पुल को जल्द सुधारा जाए, ताकि भविष्य में कोई और तेजस किसी हादसे का शिकार न बने।

Related Articles

Back to top button