बिलासपुर

रेलवे ट्रैक पर मिली युवती की लाश, हाथ कटा मिला, ट्रेन हादसे की आशंका

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवती की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।

Advertisement

जानकारी के अनुसार, किसान परसदा के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवती का शव पड़ा मिला। शव की हालत बेहद गंभीर थी और युवती का एक हाथ कटकर शरीर से अलग पाया गया।प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवती की मौत ट्रेन से कटने के कारण हुई है। हालांकि यह हादसा है या कोई और मामला, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो पाएगा।

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही मस्तूरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो पाई है, और पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर उसकी शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है।

Related Articles

Back to top button