जशपुर

धर्मपत्नी के साथ एसएसपी शशि मोहन सिंह पहुँचे गणेश पंडालों में, गणपति का लिया आशीर्वाद

जशपुरनगर में चल रहे गणेश उत्सव के बीच जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह अपनी धर्मपत्नी रेखा सिंह के साथ विभिन्न गणेश पंडालों में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना कर भगवान गणेश से आशीर्वाद लिया।

Advertisement

एसएसपी ने कहा कि गणेशोत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और भाईचारे का संदेश देने वाला पर्व है। उन्होंने श्रद्धालुओं और आयोजकों से शांति व सौहार्द बनाए रखते हुए उत्सव को मिल-जुलकर मनाने की अपील की।

Advertisement

 

पूजा के बाद उन्होंने जिलेवासियों के सुख, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की। साथ ही यह आश्वासन भी दिया कि जशपुर पुलिस हमेशा जनता की सेवा और सुरक्षा में तत्पर रहेगी और धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजनों में जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करती रहेगी। गणेश पंडालों में पहुंचे एसएसपी और उनकी धर्मपत्नी का स्थानीय समितियों और श्रद्धालुओं ने स्वागत कर आभार जताया।

Related Articles

Back to top button