तालाब में डूबने से तीन पुलिसकर्मियों के बेटों की मौत, विभाग में शोक की लहर….

कोरबा – सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रिसदी तालाब में तीन मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई।
मरने वाले तीनों बच्चे पुलिसकर्मियों के बेटे थे और आपस में घनिष्ठ दोस्त भी थे। मृतकों में 9 साल का युवराज सिंह ठाकुर, 13 साल का आकाश लकड़ा और 12 साल का प्रिंस जगत शामिल हैं। तीनों बच्चे रविवार को तालाब के पास घूमने गए थे, लेकिन गहराई में चले जाने से हादसा हो गया और उनकी जान चली गई।
युवराज सिंह ठाकुर के पिता राजेश्वर ठाकुर सिविल लाइन में पदस्थ हैं, आकाश लकड़ा के पिता जोलसा लकड़ा पुलिस विभाग में कार्यरत हैं, जबकि प्रिंस जगत के पिता दिवंगत अयोध्या जगत भी पुलिस लाइन से जुड़े रहे थे।तीनों परिवार पुलिस लाइन परिसर में ही रहते हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही कोरबा एसपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुँचे और शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की।
इस दर्दनाक हादसे ने पूरे पुलिस विभाग और इलाके को गमगीन कर दिया है।




