जशपुर

ऑपरेशन शंखनाद : 70 KM पीछा कर बोलेरो सवार गौ-तस्कर को पुलिस ने पकड़ा

जशपुर पुलिस ने ऑपरेशन शंखनाद के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए साईंटांगरटोली निवासी कुख्यात गौ-तस्कर महताब खान (उम्र 21) को गिरफ्तार किया है। आरोपी बोलेरो वाहन (CG 15 B 0906) में 5 गौ-वंश को भरकर चरईडांड़-दमेरा-जशपुर-भलमंडा होते हुए झारखंड ले जा रहा था।

Advertisement

पुलिस ने करीब 70 किलोमीटर तक पीछा कर आरोपी को धरदबोचा। पीछा करते समय तस्करों ने एक घर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। भारी दबाव में तस्करों ने बोलेरो व मवेशियों को गांव में छिपा दिया, लेकिन पुलिस ने उन्हें ढूंढ निकाला।

Advertisement

तस्कर महताब के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम व छत्तीसगढ़ कृषि पशु संरक्षण अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके अन्य साथी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

एसएसपी शशिमोहन सिंह

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि ऑपरेशन शंखनाद के तहत गौ-तस्करों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button