रायपुर

बुजुर्ग दंपति की गला रेतकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी

राजधानी रायपुर से सटे अभनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिरोदा से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। गांव के एक घर में बुजुर्ग दंपति की गला रेतकर हत्या कर दी गई है, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

Advertisement

घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी, एएसपी, सीएसपी, टीआई समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। फोरेंसिक टीम, डॉग स्क्वॉड, फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और सेंट्रल क्राइम ब्रांच की टीम भी मौके पर जांच में जुटी हुई है।

Advertisement

पुलिस ने पूरे घर को सील कर दिया है और हत्याकांड की हर एंगल से बारीकी से जांच शुरू कर दी गई है। अभी तक हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है – चाहे वह रंजिश हो, लूट का मामला हो या अन्य कोई कारण।

स्थानीय लोगों में इस दोहरे हत्याकांड को लेकर दहशत का माहौल है। प्रशासन की कोशिश है कि जल्द से जल्द आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए।

Related Articles

Back to top button