रायपुर

डिप्टी सीएम ने किया नवा रायपुर में निर्माणाधीन विधानसभा भवन का निरीक्षण, तेजी से चल रहा कार्य….

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव नवा रायपुर पहुंचे, जहां उन्होंने निर्माणाधीन नवीन विधानसभा भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और कार्यों की गुणवत्ता पर संतोष जताया।

Advertisement

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि विधानसभा भवन का सिविल वर्क लगभग पूर्ण हो चुका है और अब फर्नीचर तथा इंटीरियर का कार्य तेज़ी से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य तय समय-सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

Advertisement

इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने उप मुख्यमंत्री को अब तक हुए कार्यों और आगे की कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी दी।

सरकार की प्राथमिकता में शामिल इस बहुप्रतीक्षित विधानसभा भवन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और जल्द ही इसे जनता को समर्पित किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button