रायपुर

रायपुर में कांग्रेस पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की अहम बैठक शुरू

रायपुर – प्रदेश कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की अहम बैठक रायपुर में शुरू हो गई है। इस महत्वपूर्ण बैठक में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, पीसीसी चीफ दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत और पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव शामिल हुए हैं।

Advertisement

बैठक में प्रदेश के मौजूदा राजनीतिक हालात के साथ-साथ सामाजिक मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की जाएगी। संगठन को मजबूत करने और जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर पार्टी की रणनीति पर मंथन हो रहा है।

Advertisement

इसके अलावा बैठक में कांग्रेस की आगामी कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया जाएगा। पार्टी के वरिष्ठ नेता अपने-अपने सुझाव रखेंगे, ताकि आने वाले समय में सरकार के खिलाफ प्रभावी रणनीति तैयार की जा सके।बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि इसके फैसलों का सीधा असर प्रदेश की राजनीति और कांग्रेस की आगे की दिशा पर पड़ सकता है।

Related Articles

Back to top button