जांजगीर-चाम्पा

युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला आरोपी गिरफ्तार

 

Advertisement

जांजगीर-चांपाचांपा थाना क्षेत्र में आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाले आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी महेन्द्र कुमार चंद्रा उर्फ मोनू (21 वर्ष), निवासी ग्राम ठठारी, थाना बाराद्वार जिला शक्ति, मृतक धनेश्वर प्रसाद धोबी को पैसे के लिए लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था।

Advertisement

पुलिस के अनुसार, 28 मई 2025 को ग्राम कुरदा खार के पास एक व्यक्ति के फांसी लगाने की सूचना पर थाना चांपा में मर्ग क्रमांक 44/25 दर्ज किया गया। जांच के दौरान मृतक की पहचान धनेश्वर प्रसाद धोबी के रूप में हुई।

परिजनों ने बताया कि आरोपी महेन्द्र उर्फ मोनू आए दिन पैसे की मांग करता था और मना करने पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देता था। 25 मई को आरोपी ने मृतक के घर जाकर धमकी दी थी – “तुम्हारे लड़के की लाश भी नहीं मिलेगी।”

जांच में यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी की प्रताड़ना से परेशान होकर मृतक ने आत्महत्या की। आरोपी के खिलाफ थाना चांपा में अपराध क्रमांक 286/25 धारा 108 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, एएसआई लंबोदर सिंह, आरक्षक मुद्रिका दुबे एवं आदित्य सिंह की विशेष भूमिका रही।

 

Related Articles

Back to top button