जांजगीर-चाम्पा

बिस्तर के नीचे छुपकर बैठा था मगरमच्छ, मचा हड़कंप…..

 

Advertisement

जांजगीर-चांपा। जिले के अकलतरा ब्लॉक के ग्राम कोटमीसोनार में एक अजीबो-गरीब घटना ने ग्रामीणों को दहशत में डाल दिया। यहां एक ग्रामीण के घर में अचानक बिस्तर के नीचे मगरमच्छ छिपा हुआ मिला। जब परिजनों की नजर उस पर पड़ी तो पूरे घर में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते गांव में यह खबर फैल गई।

Advertisement

 

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घंटों मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण भी घटनास्थल पर मौजूद थे।

 

वन विभाग ने बताया कि जिस घर में मगरमच्छ मिला है, वह ग्राम कोटमीसोनार का ही हिस्सा है और यही पर प्रसिद्ध मुड़ा तालाब क्रोकोडाइल पार्क भी स्थित है। संभावना जताई जा रही है कि तालाब से भटककर यह मगरमच्छ गांव के घर में पहुंच गया।

 

टीम ने मगरमच्छ को पकड़कर सुरक्षित तरीके से वापस मुड़ा तालाब में छोड़ दिया। अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की है कि ऐसे हालात में घबराएं नहीं और तुरंत वन विभाग को सूचना दें। इस घटना ने एक बार फिर यह साफ कर दिया कि ग्रामीण इलाकों में तालाब और क्रोकोडाइल पार्क के नजदीक रहने वालों को सतर्क रहना बेहद जरूरी है।

Related Articles

Back to top button