व्यापारी संघ ने SSP से की मुलाकात, शहर में सुरक्षा और यातायात सुधार को लेकर रखीं मांगें

पुलिस अधीक्षक कार्यालय जशपुर में आज व्यापारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह से मुलाकात की। इस दौरान व्यापारियों ने शहर में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और सुरक्षा समस्याओं को लेकर कई अहम मांगें रखीं।
व्यापारी संघ ने SSP से हाई स्पीड वाहनों पर रोक लगाने, प्रमुख सड़कों पर स्पीड ब्रेकर बनाने, चौक-चौराहों में सीसीटीवी कैमरे लगाने और जिन गलियों में स्ट्रीट लाइट नहीं है, वहां लाइट लगाने की मांग की।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने मांगों को गंभीरता से लेते हुए बताया कि इन बिंदुओं को लेकर कलेक्टर के साथ बैठक कर उचित कार्ययोजना बनाई जाएगी।
इसके साथ ही SSP ने व्यापारियों से अपील की कि वे अपने दुकानों और घरों के सामने सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगवाएं, ताकि अपराध की स्थिति में त्वरित जांच और कार्रवाई संभव हो सके। उन्होंने बताया कि हाल ही में कुनकुरी में हुई लूट की घटना में सीसीटीवी की मदद से आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली थी।




