बिलासपुर

ढेका पंचायत में घोटाला, सचिव की आईडी मोबाइल नंबर बदलकर 70 लाख का हुआ खेल! पूर्व सरपंच के खिलाफ हुई शिकायत.

(आशीष मौर्य संपादक/मयंक सिंह क्षत्रिय) : बिलासपुर – शहर से लगी ग्राम पंचायत ढेका में 41 लाख रुपये की गड़बड़ी सामने आई है। दरअसल पंचायत सचिव के डीएससी के पासवर्ड, मोबाइल नंबर और ईमेल आइडी को सुनियोजित तरीके से बदलकर पूर्व सरपंच दिनेश कुमार मौर्य का मोबाइल नंबर और ईमेल आइडी जनरेट करा दिया.

Advertisement
पूर्व सरपंच दिनेश कुमार मौर्य

इसके बाद ई ग्राम स्वराज पोर्टल से आठ माह के भीतर विभिन्न निर्माण कार्यों और भुगतान में लाखों रुपये खर्च कर दिए और सचिव को इसकी कानोंकान भनक तक नहीं लगी। नई पंचायत के गठन के बाद जब उन्हें दस्तावेज सौंपा गया तो सचिव को इसके बारे में पता चला। उन्होंने इसकी शिकायत कलेक्टर के अलावा जनपद पंचायत सीईओ बिल्हा से की है।

Advertisement

सचिव सचिन कौशिक ने अपनी शिकायत में बताया है कि ग्राम ढेका में रहने वाले भानु विश्वकर्मा ग्राम पंचायत धुमा के सचिव हैं। साथ ही पूर्व सरपंच दिनेश कुमार कौशिक के मित्र हैं। पूर्व सरपंच की ओर से जिस फर्म विश्वकर्मा ट्रेडर्स से लाखों रुपये की खरीदी और भुगतान किया गया है वह भानु विश्वकर्मा से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।

सचिन कौशिक (सचिव)

पूर्व सरपंच की ओर से पंचायत निधि का 28 लाख 70 हजार रुपये खर्च किया गया है। पंचायत सचिव सचिन कौशिक ने जब सरपंच से इसके बिल व व्हाउचर के संबंध में जानकारी मांगी तो उन्होंने देने से साफ इन्कार कर दिया।

इसी तरह आइडीबीआइ, एक्सिस बैंक के पंचायत खातों में 16 लाख 17 हजार 738 रुपये बिना सचिव के हस्ताक्षर से निकाले गए।मामले मे बिल्हा के सीईओ एसएस पोयाम ने ग्राम पंचायत ढेका में पंचायत सचिव का फर्जी हस्ताक्षर से आइडी पासवर्ड बदलकर 70 लाख रुपये निकालने के मामले मे टीम बनाकर जाँच करने के बाद कार्रवाई करने की बात कही है.

Related Articles

Back to top button