लोकतंत्र सेनानियों का होगा सम्मान, CM विष्णुदेव साय के निवास में होगा भव्य आयोजन

रायपुर – 26 जून 1975… देश के लोकतांत्रिक इतिहास का वह काला दिन, जब तत्कालीन इंदिरा गांधी सरकार ने आपातकाल लागू कर दिया था। लोकतंत्र को बचाने के लिए जिन जांबाजों ने आवाज़ उठाई थी, अब उन्हें सम्मानित किया जाएगा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने निवास पर लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान करने जा रहे हैं।
छत्तीसगढ़ लोकतंत्र सेनानी संघ द्वारा आयोजित इस भव्य कार्यक्रम की जानकारी प्रेसवार्ता के माध्यम से दी गई। पूरे प्रदेश में प्रेस वार्ताओं के जरिए कार्यक्रम की जानकारी साझा की जा रही है। मुख्यमंत्री निवास में आयोजित होने वाले इस आयोजन में आपातकाल के खिलाफ संघर्ष करने वाले 500 से अधिक परिवारों को सम्मानित किया जाएगा। ये वही लोग हैं जिन्होंने संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए अपनी आज़ादी और जीवन की परवाह किए बिना आवाज बुलंद की थी।कार्यक्रम के माध्यम से नई पीढ़ी को लोकतंत्र की महत्ता और संघर्ष की प्रेरणा देने का प्रयास भी किया जाएगा।
संघ के राष्ट्रीय संयोजक सच्चिदानंद उपासने ने जानकारी दी कि स्कूली और कॉलेज छात्रों के बीच निबंध प्रतियोगिता आयोजित होगी।कॉलेज स्तर पर “संविधान हत्या दिवस प्रासंगिक क्यों?” और स्कूल स्तर पर “आपातकाल विस्तृत न हो” विषय पर प्रतियोगिता होगी।प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को क्रमशः ₹31,000, ₹21,000 और ₹11,000 के पुरस्कार दिए जाएंगे।वहीं 26 जून को मुख्यमंत्री निवास में लोकतंत्र सेनानियों का भव्य सम्मान समारोह भी आयोजित किया जाएगा।




