छत्तीसगढ़

डीईओ सस्पेंड, बिना अनुमति उड़नदस्ता दल में किया था बदलाव

सारंगढ़-बिलाईगढ़ ज़िले के जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) एलपी पटेल को राज्य सरकार ने निलंबित कर दिया है। उन पर परीक्षा के लिए गठित उड़नदस्ता दल में कलेक्टर की अनुमति के बिना बदलाव करने का आरोप है। नियमों के उल्लंघन को गंभीर मानते हुए यह अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। शिकायतों की पुष्टि के बाद यह कदम उठाया गया है और अब उनके खिलाफ विभागीय जांच भी संभावित है।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

Back to top button