छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के इन जिलों बारिश का अलर्ट हुआ जारी..

Advertisement

रायपुर : प्रदेश के कई जिलों में कहीं कहीं गरज चमक के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। इनमें कवर्धा, मुंगेली,पेंड्रा और बिलासपुर में ओलावृष्टि की भी संभावना है।

Advertisement

वहीं एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उत्तर छत्तीसगढ़ और उसके आसपास 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।

एक द्रोणिका/हवा की अनियमित गति अंदरुनी तमिलनाडु से उत्तर छत्तीसगढ़ तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।


प्रदेश में कल 31 मार्च को एक- दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

प्रदेश में अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट की संभावना है।आज और कल एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने, वज्रपात होने की सम्भावना है ।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button