छत्तीसगढ़

बाघ की खाल तस्करी का भंडाफोड़, 15 लाख की खाल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

कांकेर जिले के पखांजूर में वन विभाग को वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पश्चिम बांदे वन परिक्षेत्र की टीम ने दो बाघ की खाल के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद खाल की अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये आंकी गई है। मामले में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement

वन विभाग की टीम ने देर रात पीवी-78 जनकपुर चौक पर घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को दबोचा। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से दो बाघ की खाल बरामद हुई। पूछताछ में दोनों आरोपियों के महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के आहेरी थाना क्षेत्र का निवासी होने की जानकारी सामने आई है।

 

वन अधिकारियों ने बरामद खाल को जांच के लिए रायपुर भेज दिया है, जहां इसकी उम्र और सत्यता की पुष्टि की जाएगी। साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आरोपी इस खाल को कहां से लाए थे और इसे किसे बेचने की तैयारी थी। मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button